जगदलपुर: जिला कार्यालय में समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने मिलेटस फसल विस्तार के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास करने के दिए निर्देश
जगदलपुर 08 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि जिले में खरीफ फसल सीजन के तहत् मिलेटस फसल क्षेत्र विस्तार के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास कर अधिक से अधिक किसानों को उच्चहन भूमि यथा टिकरा एवं मरहान भूमि में कोदो-कुटकी एवं रागी की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। किसानों को मिलेटस फसल की पैदावार के लिए बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित क