जगदलपुर: शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण, 400 पौधे लगाने का है लक्ष्य
शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत बी.एड. भवन प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय सेवा योजना शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सजीवन कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।