जगदलपुर: लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय की प्रबंधकारिणी समिति की हुई बैठक
कलेक्टर एवं अध्यक्ष लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय श्री हरीश एस की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रन्थालय के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर हरीश एस ने कहा कि केंद्रीय ग्रन्थालय में पाठकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करें।