शिवपुरी में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। रविवार शाम करीब 5 बजे यात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में आठ डीजे, चार आकर्षक झांकियां और भगवान शिव की सजी-धजी डोली शामिल रही। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। अखाड़ा दलों ने भी हैरतअंगेज करतब दिखाए,