गौरिहार: जुझारनगर थाना क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी, पुलिस अवैध गतिविधियों पर रख रही पैनी नज़र
जुझारनगर थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन सर्विलांस अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन और एसडीओपी लवकुशनगर नितेश पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुमित सुमन की टीम बारीगढ़, पहाड़ी और जंगली इलाकों में ड्रोन कैमरे से हवाई निगरानी कर रही है। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह 10 बजे दी।