बांसगांव: गगहा में जल निकासी की समस्या का समाधान: भाजपा नेता सबल सिंह पालीवाल ने जलशक्ति मंत्री को लिखा पत्र
बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के गगहा विकास खंड में किसानों और कछार क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी जल निकासी समस्या के समाधान के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला महामंत्री सबल सिंह पालीवाल ने उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने गोबरहियां-रकहट मार्ग पर बने छोटे फाटक की जगह बड़े स्लूइस गेट लगाने की मांग की है।