गढ़मुक्तेश्वर: गांव बागड़पुर मार्ग के पास पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 चोरों को किया गिरफ्तार
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव बागड़पुर मार्ग के पास से विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के आठ सदस्य को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 36 कुंतल विद्युत तार, एक तमंचा, तार काटने के उपकरण और घटना में प्रयोग एक पिकअप गाड़ी बरामद की है गिरफ्तार चोर जंगल में विद्युत तार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।