गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 3 के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन 5 फरवरी को समय करीब 11:00 बजे के आसपास गांव के जाहर बाबा के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। तभी जनपद मेरठ के गांव जूंनझुनी अंकित मेरी बहन को बहला फुसलाकर कर कार में बैठाकर ले गया। उसके साथ जयवीर व सुमित भी मौजूद थे।