गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने अल्प समय में गांव निवासी संजय की हत्या में संलिप्त 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अल्प समय में थाना क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर निवासी संजय की हत्या की घटना में संलिप्त गांव जल्लोपुर निवासी मोहित को थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 से गिरफ्तार किया है