रिठिया के पास सड़क हादसे में दो की मौ*त
बस्ती: तेज रफ्तार एक पल की चूक और सब कुछ खत्म। नेशनल हाईवे पर दौड़ती एक कार अचानक बेकाबू हुई डिवाइडर लांघकर दूसरी लेन में पहुंची और अगले ही पल सामने से आ रही बस से ऐसी टक्कर हुई कि कार का अगला हिस्सा कबाड़ में बदल गया। चीख-पुकार, अफरा-तफरी और सड़क पर बिखरा मलबा इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जिंदगी की रफ्तार थम गई, जबकि एक शख्स जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बस्ती-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। नगर थाना क्षेत्र के रिठिया फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। सामने से आ रही प्राइवेट बस से कार की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। स
Basti, Basti | Jul 20, 2026