*राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा द्वारा गंधारिया गजराज में UGC काला कानून के विरोध में 9वाँ जन जागरण चौपाल संपन्न*
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 26 जुलाई 2026
बस्ती:राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा के तत्वावधान में पिछले दो महीने से अधिक समय से चल रही गांव-गांव क्रमिक जन आक्रोश चौपाल की श्रृंखला के क्रम में आज बस्ती जिले के *गंधारिया गजराज, छीतही खुर्द* गांव में 9वीं महत्वपूर्ण जन चौपाल का आयोजन किया गया।
यह बैठक मुख्य रूप से *UGC Regulation के काले कानून के विरोध*, समाज, राष्ट्र तथा वर्तमान जातिवादी राजनीति के प्रभावों पर गंभीर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी पाण्डेय* ने की। *राम जी पाण्डेय* ने UGC के नए प्रावधानों को काला कानून करार देते हुए कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था और सामान्य वर्ग के अधिकारों के खिलाफ है। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य वक्ता *राम प्रताप सिंह* ने कहा कि इस तरह के नियम समाज में दूरियां बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सेक्टर प्रभारी *अमितेश प्रताप सिंह* ने संगठन की मजबूती और समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को *प्रमोद सिंह* और *विजय पाल सिंह* ने भी संबोधित किया। *जातिवादी राजनीति पर मंथन: वक्ताओं ने वर्तमान समय की जातिवादी राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के लिए जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सोचने की आवश्यकता है। *प्रमुख उपस्थिति:* राम जी पाण्डेय, राम प्रताप सिंह, अमितेश प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, विजय पाल सिंह सहित क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध ग्रामीण, युवा एवं क्षेत्रीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
*राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी पाण्डेय का 10 सूत्रीय संकल्प*
1.UGC काला कानून वापस लो:* शिक्षा में आरक्षण के नाम पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा।
2.मेरिट का सम्मान:* योग्यता के आधार पर ही नौकरी और प्रवेश होना चाहिए।
3.समाज एकजुट:* सवर्ण समाज अपने अधिकारों के लिए एक मंच पर आए।
4.जातिवाद मुर्दाबाद:* राष्ट्र निर्माण के लिए जाति से ऊपर उठकर सोचें।
5.शिक्षा बचाओ:* विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं।
6.संविधान की रक्षा:* समानता के अधिकार का हनन नहीं होने देंगे।
7.गांव-गांव जागरण:* हर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
8.युवा आगे आएं:देश और समाज की लड़ाई युवाओं को ही लड़नी है।
9.शांतिपूर्ण आंदोलन:* लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे।
10.अंतिम सांस तक संघर्ष:* जब तक काला कानून वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा, बस्ती इकाई
*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Jul 26, 2026