डीआईजी संजीव त्यागी ने किया नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का भव्य लोकार्पण
बस्ती। हरदिया चौराहे पर स्थित मारुति सुजुकी स्मार्ट व्हील्स अरेना शोरूम में रविवार को नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने फीता काटकर एवं वाहन का अनावरण कर नई ब्रेजा को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में वाहन प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में शोरूम के जनरल मैनेजर राजेश वर्मा, टीम लीडर विजय शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिमन्यु सोनी, हेमंत उपाध्याय तथा रीजनल मैनेजर चंद्रधर मिश्रा, शिवम, अभिषेक पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई ब्रेजा की विशेषताओं की जानकारी देते हुए रिजिनल मैनेजर आशुतोष पांडे, नितिन एवं रित्विक राय ने बताया कि कंपनी ने इस मॉडल में ग्राहकों की सुविधा और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई ब्रेजा में आकर्षक एक्सटीरियर डिज़ाइन, अधिक प्रीमियम इंटीरियर, अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स, एडवांस्ड स्मार्ट कनेक्टिविटी, बेहतर ड्राइविंग अनुभव और आधुनिक तकनीक से लैस कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बन गई है।
उन्होंने बताया कि नई ब्रेजा का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर माइलेज, उन्नत सुरक्षा, शानदार प्रदर्शन और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन अनुभव उपलब्ध कराना है। कंपनी को विश्वास है कि यह नया मॉडल ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा और बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।
लॉन्चिंग समारोह के दौरान अतिथियों ने नई ब्रेजा का अवलोकन किया तथा इसकी आधुनिक खूबियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में शोरूम प्रबंधन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्राहकों से नई ब्रेजा का अनुभव लेने के लिए शोरूम आने की अपील की।
Basti, Basti | Jul 26, 2026