*मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना टीम द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 26 जुलाई 2026
बस्ती पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह* के नेतृत्व में महिला थाना टीम द्वारा आज व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
*डॉ. शालिनी सिंह* के नेतृत्व में म0का0 सोनी भारती, म0का0 अनीता चौहान सहित महिला थाना टीम ने भ्रमणशील रहते हुए जिला अस्पताल, कैली रोड, दक्षिण दरवाजा, पचपेडिया रोड एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को *मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5* के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई।
*डॉ. शालिनी सिंह* ने महिलाओं को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर *1090, 181, 112, 1076, 1098, 108* की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के बारे में बताया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* की जानकारी दी। टीम ने देश के तीन नए आपराधिक कानून *भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023* के बारे में भी जानकारी दी और सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया। अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 60 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 03 से माफीनामा भरवाया गया तथा शेष अन्य व्यक्तियों को सख्त हिदायत देकर मौके पर छोड़ दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक डॉ.शालिनी सिंह का महिलाओं के नाम 10 सूत्रीय संदेश
1.निडर रहें:* कोई भी समस्या हो तो तुरंत पुलिस को 112 पर कॉल करें।
2.मिशन शक्ति आपकी सुरक्षा:* नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमारा संकल्प है।
3.हेल्पलाइन याद रखें:* 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन।
4.साइबर ठगी से बचें:अंजान लिंक, OTP, लोन के झांसे में न आएं।
5.नए कानून जानें:* नारी उत्पीड़न पर अब कड़ी सजा, BNS 2023 का लाभ लें।
6.भीड़ में सतर्क रहें:अपना पर्स, मोबाइल और गहनों का ध्यान रखें।
7.शिक्षा जरूरी:* बेटियों को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा जरूर सिखाएं।
8.घरेलू हिंसा चुप न सहें:* 181 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
9.पुलिस आपकी मित्र:* किसी भी परेशानी में महिला थाना बेझिझक आएं।
10.जागरूक बनें:* खुद सुरक्षित रहें और 5 अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें।
*संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Jul 26, 2026