हरिद्वार: आबकारी महकमें की दिनारपुर, लक्सर और मंगलौर में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 90 लीटर कच्ची शराब बरामद, 6200 किलो लहन नष्ट
शनिवार को आबकारी महकमें ने जिले भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक साथ हुई कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। कार्रवाई में दिनारपुर से 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई जबकि 5000 किलो लहन नष्ट किया गया, वहीं मंगलौर में 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग ने लक्सर में 1200 किलो लहन नष्ट करने के साथ ही 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की।