हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने इंदिरा बस्ती में दबिश देकर एक वारंटी को किया गिरफ्तार, शराब तस्करी में चल रहा था वांछित
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज इंदिरा बस्ती में दबिश देकर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अंकित है जो शराब तस्करी के मुकदमे में लंबे समय से न्यायालय से वांछित चल रहा था। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किया और आज न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की और कोर्ट में पेश कर दिया।