हरिद्वार: DM कमेंद्र सिंह ने चंडी घाट पुल पर निरीक्षण कर निर्माणाधीन नजीबाबाद NH को 15 जनवरी तक पूरा करने के दिए निर्देश
अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगामी 15 जनवरी तक बहुप्रतीक्षित नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग फोर लेन बन कर तैयार हो जाएगा। DM कमेंद्र सिंह ने आलाधिकारियों के साथ चंडी घाट पुल का निरीक्षण किया और NH के अधिकारियों को तय समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। DM ने कहा कि अगले साल कांवड़ मेले से पहले एप्रोच रोड समेत सभी काम पूरे कर लिए जाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।