हरिद्वार: ASP जितेंद्र मेहरा पहुंचे सिडकुल थाने, पुलिस को सिखाया अनुशासन का पाठ, अपराध रजिस्टर और साफ सफाई का किया निरीक्षण
ASP जितेंद्र मेहरा शनिवार शाम सिडकुल थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और लंबित मुकदमों की विवेचना की प्रगति जानी। इस मौके पर ASP ने अपराध रजिस्टर और हिस्ट्रीशीटरों की भी जानकारी ली। ASP ने थाना परिसर में साफ सफाई और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सुधारने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस मेस का भी निरीक्षण किया