हरिद्वार: राज्यसभा सांसद नरेश बंसल पहुंचे हरिद्वार, जमालपुर कला और सलेमपुर गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर की बैठक
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आज हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने हरिद्वार के जमालपुर कला और सलेमपुर गांव में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। सांसद नरेश बंसल ने कहा कि सदस्यता अभियान केवल भीड़ को बढ़ावा देना नहीं है बल्कि सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण करने की दिशा में बड़ा कदम है।