हरिद्वार: अलग अलग स्थानों से रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चेक बाउंस के मुकदमों में वांछित 3 वारंटी किए गिरफ्तार
शनिवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 3 वारंटी गिरफ्तार किए। चेक बाउंस के मामले में चल रहे मुकदमों में तीनों फरार चल रहे थे। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वारंटी अमजद अली और वाजिद को दादूपुर गोविंदपुर से जबकि प्रताप सिंह की विष्णुलोक कालोनी स्थित उनके घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।