कोंडागांव: कोंडागांव जिले में नक्सल गढ़ रहे गांवों में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, विकास की नई तस्वीर आई सामने
स्वतंत्रता दिवस पर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के कोंडागांव जिले के अंतिम छोर स्थित दूरस्थ गांवों में भी 15 अगस्त को तिरंगा शान से लहराया। आज रविवार दोपहर 1 बजे प्राप्त विज्ञप्ति अनुसार ग्राम पंचायत तुमड़ीवाल सहित आश्रित ग्राम बेड़मा, बेचा, कुधुर, गुमियापाल, मांझानार तथा ग्राम पंचायत बेचा के आश्रित ग्राम कीलम में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।