भोरे: भोरे क्षेत्र के तीन गांवों में विद्युत विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई करते हुए 30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए
भोरे प्रखंड क्षेत्र के तीन गांवों में सोमवार की दोपहर 3 बजे विद्युत विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई कर बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। जिन गांवों में यह कार्रवाई की गई उनमें गोसईसिया, डोमनपुर और पड़रौना गांव शामिल है। टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद कुछ बकायेदारों ने अपने बकाए बिल का भुगतान किया और रशीद लिया।