भोरे: लच्छीचक गांव में विद्युत विभाग की टीम ने 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, मचा हड़कंप
भोरे प्रखंड क्षेत्र के लच्छीचक गांव में शनिवार की दोपहर 3 बजे विद्युत विभाग की टीम ने कार्रवाई कर बिजली बिल नहीं जमा करने 15 बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काट दिया। विद्युत विभाग की टीम के इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कई बिजली बिल के बकायेदारों ने अपना बिजली बिल वही जमा कर दिया। टीम में शामिल कर्मियों ने एक साथ अलग अलग जगहों पर कार्रवाई की।