भोरे: अमही मिश्र गांव में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, बस स्टैंड की जमीन बेचने का आरोप
थाना क्षेत्र के अमही मिश्र गांव में रविवार की शान 5 बजे पुलिस ने एक प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा कर विधिवत तामीला कराई। ढोल नगाड़े बजाकर गांव के लोगों को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि गोपालगंज बस स्टैंड की जमीन को गलत तरीके से बेचने और रसीद काटने का आरोप लगा है। नगर थाना में फर्जीवाड़ा का कांड आरोपी दिनेश चंद्र मिश्र का नाम दर्ज है।