भोरे: भोरे में मनरेगा PO और मुखिया पति के बीच हाथापाई, मामले में प्राथमिकी दर्ज, मुखिया और अन्य के आवेदनों की जांच जारी
भोरे थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में शुक्रवार को मुखिया पति और मनरेगा पीओ के बीच हुई हाथापाई के मामले में PO के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसमें मुखिया पति विजय तिवारी और व्यवसाई राकेश सिंह सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है। जिसमें जाती सूचक शब्दों का प्रयोग और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।