भोरे: भोरे में मनरेगा PO और मुखिया पति के बीच हाथापाई, दो और प्राथमिकियां दर्ज, PO और मुखिया पति नामजद
भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में बीते शुक्रवार को मनरेगा के पीओ राजीव रंजन तथा मुखिया पति विजय तिवारी के बीच हुई हाथापाई के मामले में सोमवार को पुलिस ने और दो अलग अलग प्राथमिकियां दर्ज की है। अबतक इस मामले में कुल तीन प्राथमिकियां दर्ज हो चुकी है। पहली प्राथमिकी पीओ ने दूसरी महिला मुखिया अर्पिता देवी और तीसरी लच्छीचक के नीरज कुमार ने दर्ज कराई।