दूनी: दूनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर की कार्रवाई, अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
Duni, Tonk | Apr 11, 2025 टोंक जिले के दूनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर स्थित गांव बथली के समीप से कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने बताया कि चालक राजेश कुमार चौधरी निवासी नयागांव सतवाडा को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर अवैध खनन सहित अन्य धाराओं मेंमामला दर्ज किया है।