चित्तौड़गढ़: पानगढ़ के पास 2 बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में 3 लोग गंभीर रूप से घायल, जिला चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
पानगढ़ के पास मे दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिला चिकित्सालय में करवाया भर्ती। जानकारी के अनुसार कनेरा थाना क्षेत्र के निवासी शिवलाल अपने भाई भैरूलाल के साथ में जा रहा था, सामने से आ रही नारायण लाल की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे तीनो ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें राहगीरों ने जिला चिकित्सा मे पहुंचाया।