चित्तौड़गढ़: कोटपूतली के एक कांस्टेबल को मादक पदार्थ तस्करों से सांठ-गांठ व अपराधिक कृत्य में लिप्त पाए जाने पर किया गया बर्खास्त
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने मादक पदार्थ तस्करों से सांठ-गांठ व आपराधिक कृत्य में संलिप्त पाए जाने पर एक कांस्टेबल को आदेश जारी कर राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया। कांस्टेबल विक्रम सिंह मीना निलंबन अवधि में अनुपस्थिति के दौरान 12 किलोग्राम अफीम के साथ पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा था। जांच में पुष्टि के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है।