चित्तौड़गढ़: चिकारडा के कुख्यात तस्कर पोखर सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस ने किया इनाम का ऐलान, 28 मामलों में तलाश
जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा की गई। SP राजेंद्र दुष्यंत ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर चिकारडा निवासी पोखर पुत्र मिठू लाल खटीक और आकोला निवासी प्यार चंद पुत्र धर्मचंद की पुलिस को लंबे समय से तलाश है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर पोखर खटीक पर ₹25000 और प्यार चंद खटीक पर ₹10000 इनाम रखा गया है।