चित्तौड़गढ़: चंदेरिया क्षेत्र में राजाराम मार्बल पर कार्य करते समय पत्थर के ब्लॉक में दबने से एक मजदूर की हुई मौत
चित्तौड़गढ़ चंदेरिया थाना क्षेत्र के चंदेरिया औद्योगिक क्षेत्र में मार्बल फैक्ट्री में कार्य के दौरान पत्थर के ब्लॉक में दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रवि पिता भवरलाल अहीर निवासी गोपालपुरा राजाराम मार्बल में कार्यरत था जो मंगलवार प्रातः पत्थर के एक ब्लॉक पर कार्य कर रहा था इसी दौरान पत्थर के ब्लॉक गिरने से उसकी मौत हो गई।