पंडारक: हथियार के साथ एक व्यक्ति को पंडारक थाना की पुलिस ने किया गिरफ़्तार, कई मामलों का था आरोपी
Pandarak, Patna | Jun 15, 2026 पंडारक थाना की पुलिस ने बदले की नियत से हथियार लेकर घूम रहे पंकज कुमार उर्फ बटोरन को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नवनीत राय ने जानकारी साझा करते हुए लगभग 3 बजे बताया कि उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई से संभावित अपराधिक घटना टल गई।