शिवपुरी: सिरसौद में कच्चे रास्ते पर मिला बिजली के तारों का पिंडा, चोरी की आशंका
अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव में सोमवार सुबह करीब 8 बजे कच्चे रास्ते पर बिजली के तारों का पिंडा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अज्ञात व्यक्ति बिजली के तारों को चोरी-छिपे ले जा रहे होंगे और इसी दौरान तारों का पिंडा रास्ते में गिर गया। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बिजली के तार कहां से चोरी किए गए हैं