कोल: खैर में ड्राइवर की संदिग्ध हालत में हुई मौत, परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप
Koil, Aligarh | Jul 1, 2025 थाना खैर इलाके के गांव फतेहपुर के रहने पूरन सिंह के तीन बेटे हैं। इनमें 38 वर्षीय मझला बेटा लाला मेहनत मजदूरी के अलावा 4 पहिया वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। भाई कन्हैया ने बताया कि लाल सोमवार की दोपहर गाड़ी चलाकर घर आया था। देर शाम उसके शरीर मे अचानक दर्द होना शुरू हो गया। मंगलवार सुबह एक मेडिकल स्टोर संचालक को घर बुलवाकर भाई को दवा दिलवाई।