हज़ारीबाग: जिले में लू से बचाव के मद्देनज़र उपायुक्त नैंसी सहाय ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
जिले में गर्म हवा/लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण छोटी-छोटी असावधनियों से जान-माल की क्षति की संभावना* बनी रहती है। गर्मी के मौसम में संभावित लू के कारण आम जनजीवन पर इसका ज्यादा असर पड़ता है। इसको लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय ने जरूरी दिशा – निर्देश एवं आम जनों को क्या करें और क्या न करें को लेकर अपील जारी किया है।