हज़ारीबाग: मॉनसून शुरू होने से पहले नगर आयुक्त ने हज़ारीबाग़ नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की सफाई को लेकर की बैठक
नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने सफाई शाखा के साथ गुरुवार को बैठक आहूत की । बैठक में उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार के अलावा सभी जमादार उपस्थित थे। नगर आयुक्त ने मानसून से पूर्व सभी मुख्य नालियों की सफाई का निदेश दिया।सभी मुख्य सड़क पर नियमित साफ सफाई, झाड़ू लागाने ,सड़क नालियों के आस पास उगे हुए झाड़ियों की सफाई का निदेश दिया।