हज़ारीबाग: रंगदारी के उद्देश्य से ट्रैक्ट्रो को किया था आग के हवाले, 5 चढ़े पुलिस के हत्थे,प्रेस वार्ता कर एसपी ने दी जानकारी
हजारीबाग के बड़कागांव में अपराधियों द्वारा 14 मई की रात्रि ग्राम सांढ में 3 ट्रेक्टर के सीट में आग लगाकर ट्रेक्टर को क्षतिग्रस्त किया गया था,तथा 17 मई की रात्रि को कांडतरी में 3 ट्रेक्टर के ईंजन को पूरी तरह जला दिया गया था | ऐसे ही अन्य मामले को अंजाम दते हुये 15 लाख रूपेय रंगदारी की मांग की गयी थी । इसी कांड में शामिल 5 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया |