कनहरी रोड में बिजली के धारा प्रवाहित तार गिरने से एक मकान का दरवाजा जल गया। लोगों ने इस घटना की सूचना बिजली विभाग को दी।इस घटना से जानमाल की क्षति हो सकती थी। लोग बाल-बाल बच गये। इस सड़क पर दिनभर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न कॉलेज और स्कूल के छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है।