हज़ारीबाग: नौकरी के नाम पर हज़ारीबाग़ में बेरोजगारों से हो रही थी ठगी, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
हजारीबाग में बेरोजगारो से ठगी करने वाले गिरोह का हजारीबाग पुलिस ने उद्भेदन किया है। मामले में पुलिस ने एक दर्जन लोगो को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है । इनमे तीन को लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की धर पकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें जगह जगह छापेमारी कर रही है। फ़िलहाल तीनो को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।