डॉ. सोनल अग्रवाल पर मेहरबानी क्यों? मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने नर्सों पर फोड़ा ठीकरा
रीवा: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में लापरवाही के चलते जच्चा और बच्चा दोनों की मौत के बाद बड़ा प्रशासनिक खेल सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद डॉ. सोनल अग्रवाल अस्पताल नहीं पहुंचीं, जिसके कारण गंभीर हालत में भर्ती मरीज कल्पना मिश्रा का ऑपरेशन बिना किसी सीनियर डॉक्टर की मौजूदगी के केवल पीजी छात्रों के भरोसे करा दिया गया। इस घोर लापरवाही के चलते जच्चा और बच्चा दोनों की जान चली गई, जबकि सूत्रों के अनुसार उसी दौरान डॉ. अग्रवाल निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही थीं।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के बजाय पूरे मामले में लीपापोती शुरू कर दी गई। चार घंटे बाद पहुंचे डीन, अधीक्षक और स्थानीय विधायक की बंद कमरे में हुई बैठक के बाद सारा दोष दो नर्सों पर मढ़कर उन्हें निलंबित करने का आश्वासन दे दिय
Huzur Nagar, Rewa | Aug 28, 2026