संजय गांधी अस्पताल में दर्दनाक लापरवाही: कल्पना मिश्रा की मौत का जिम्मेदार कौन?
रीवा। शहर के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (SGMH) से स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रसव कराने पहुंची गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उसके अनजन्मे बच्चे की कथित लापरवाही के कारण दर्दनाक मौत हो गई।
ऑपरेशन थिएटर ले जाते समय घबराई कल्पना परिजनों से गिड़गिड़ाती रही— "मम्मी, ये मार डालेंगे... मुझे बचा लो!" लेकिन कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं।
📌 डॉक्टर पर गंभीर आरोप और पुराना रिकॉर्ड:
घटना के बाद प्रार्थना हॉस्पिटल की डॉ. सोनल अग्रवाल पर परिजनों ने लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि डॉ. सोनल अग्रवाल पर पूर्व में भी इलाज में लापरवाही और मनमानी की कई लिखित शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं।
लगातार उठते सवालों के बावजूद ठोस कार्रवाई न होने से जनता में भारी आक्रोश है।
📌 कार्रवाई या महज़ खानापूर्ति?
अस्पताल प्रशासन ने ड्�