पूर्णिया पूर्व: अंचित साह उच्च विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह, प्रभु कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई
पूर्णिया पूर्व प्रखंड स्थित प्लस टू अंकित साह उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभु कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य अतिथियों ने उन्हें पुष्पमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर विदाई दी।