Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

बिहार में जमीन रजिस्ट्री महंगी, बक्सर में पसरा सन्नाटा! नई सर्किल रेट लागू होते ही बिहार में जमीन और मकान खरीदना महंगा हो गया है। इसका सीधा असर बक्सर में देखने को मिला, जहां 19 जून को दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्री कार्यालय में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। शहरी क्षेत्रों में रजिस्ट्री दरें दोगुनी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1.6 गुना बढ़ा दी गई हैं। अचानक लागू हुए इस फैसले से आम लोगों, डीड राइटरों और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों में नाराजगी है। बढ़ी हुई कीमतों ने घर और जमीन खरीदने का सपना देखने वालों की चिंता बढ़ा दी है। क्या सरकार का यह फैसला सही है? अपनी राय कमेंट में बताइए। #Bihar #Buxar #BiharNews #BuxarNews #LandRegistry RegistryRate CircleRate PropertyNews RealEstate BreakingNews ViralNews BiharGovernment LandPrice BuxarTopNews NewsUpdate

Buxar, Buxar | Jun 19, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 जुलाई 2026

बक्सर जिले में 04 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

आज दिनांक 15 जूलाई 2026 को बक्सर जिला के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण दिन रहा। जब जिले के 04 प्रखंडों क्रमश: चक्की, चौगाई, केसठ एवं ब्रह्मपुर में नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन समारोह उत्साह एवं जन भागीदारी के साथ संपन्न हुआ।

माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों  द्वारा राज्य भर के कुल 211 नये डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्यों का शुभारम्भ किया गया। 
  
बक्सर जिला अंतर्गत 04 डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र शुभारम्भ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यक्रम स्थल के०एच०के० +2 उच्च विद्यालय केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमायी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

यह पहल राज्य सरकार की उच्च शिक्षा के विस्तार एवं युवाओं को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन महाविद्यालयों के संचालन से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर अध्ययन करने की आवश्यकता कम होगी तथा उच्च शिक्षा के अवसरों का व्यापक विस्तार होगा।

जिला पदाधिकारी  ने इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों का सफल आयोजन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि ये नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय बक्सर जिले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिला अंतर्गत विभिन्न डिग्री कॉलेज के शुभारंभ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 15 जुलाई 2026 बक्सर जिले में 04 नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम आज दिनांक 15 जूलाई 2026 को बक्सर जिला के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण दिन रहा। जब जिले के 04 प्रखंडों क्रमश: चक्की, चौगाई, केसठ एवं ब्रह्मपुर में नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन समारोह उत्साह एवं जन भागीदारी के साथ संपन्न हुआ। माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा राज्य भर के कुल 211 नये डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन कार्यों का शुभारम्भ किया गया। बक्सर जिला अंतर्गत 04 डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र शुभारम्भ कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यक्रम स्थल के०एच०के० +2 उच्च विद्यालय केसठ प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमायी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। यह पहल राज्य सरकार की उच्च शिक्षा के विस्तार एवं युवाओं को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन महाविद्यालयों के संचालन से विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं, को दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर अध्ययन करने की आवश्यकता कम होगी तथा उच्च शिक्षा के अवसरों का व्यापक विस्तार होगा। जिला पदाधिकारी ने इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों का सफल आयोजन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि ये नवस्थापित डिग्री महाविद्यालय बक्सर जिले को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला अंतर्गत विभिन्न डिग्री कॉलेज के शुभारंभ कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Samrat Choudhary #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers

Buxar, Bihar | Jul 15, 2026

सीआरपीएफ के पूर्व जवान रंजन राय का बड़ा संकल्प. बी वॉरियर लगाएगा एक लाख पौधे, रक्तदान से बचाएगा हजारों जिंदगी 
पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

सीआरपीएफ के पूर्व जवान रंजन राय का बड़ा संकल्प. बी वॉरियर लगाएगा एक लाख पौधे, रक्तदान से बचाएगा हजारों जिंदगी पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Jul 15, 2026

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 15 जुलाई 2026
बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल रही हैं। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 15 जुलाई 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल रही हैं। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।

Buxar, Buxar | Jul 15, 2026

रामरेखा घाट मंदिर न्यास समिति का गठन आगे बढ़ा, लॉटरी से चुने गए पदाधिकारी व सदस्य ..

- अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई चयन बैठक
- अनुमोदन के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद को भेजी जाएगी सूची
पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

रामरेखा घाट मंदिर न्यास समिति का गठन आगे बढ़ा, लॉटरी से चुने गए पदाधिकारी व सदस्य .. - अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई चयन बैठक - अनुमोदन के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद को भेजी जाएगी सूची पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में

Buxar, Buxar | Jul 15, 2026

मेहनत का मिला सम्मान! 

बक्सर के जी. डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार भी देता है.

📍 स्थान : बक्सर, बिहार

ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए @BuxarTopNews को फॉलो करें।

#Buxar #BuxarTopNews #Bihar #Education BED Teacher Students Talent Honour College EducationNews BiharNews Reel InstagramReels ViralReel BuxarNews StudentLife Achievement

मेहनत का मिला सम्मान! बक्सर के जी. डी. मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया. शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार भी देता है. 📍 स्थान : बक्सर, बिहार ऐसी ही हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए @BuxarTopNews को फॉलो करें। #Buxar #BuxarTopNews #Bihar #Education BED Teacher Students Talent Honour College EducationNews BiharNews Reel InstagramReels ViralReel BuxarNews StudentLife Achievement

Buxar, Buxar | Jul 15, 2026