पंडारक: विश्व पर्यावरण दिवस पर पंडारक थाना परिसर में हुआ वृक्षारोपण; पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडारक थाना प्रभारी नवनीत राय के नेतृत्व में थाना के सभी पुलिसकर्मियों ने द्वारा पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी नवनीत राय ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार हैं। उन्होंने सभी कर्मियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।