चूरू: चूरू रेलवे कॉलोनी में आपदा प्रबंधन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण, आरपीएफ अधिकारी रहे उपस्थित
Churu, Churu | Feb 23, 2025 बीकानेर के लालगढ़ की रेल रक्षक दल आपदा प्रबंधन टीम ने रविवार दोपहर चूरू रेलवे कॉलोनी में स्थित आरपीएफ बैरेक में आपदा प्रबंधन के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पोस्ट चौकियों के 43 स्टाफ के साथ ही आरपीएफ चौकी चूरू एसआई राजेश चौधरी, सादुलपुर आरपीएफ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, सिरसा, भिवानी, हिसार से आरपीएफ स्टाफ मौजूद रहा।