चूरू: पुलिस लाइन मैदान में चूरू महोत्सव के दूसरे दिन हुए विविध कार्यक्रम, बड़ी संख्या में शहरवासी हुए शामिल
Churu, Churu | Feb 23, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित तीन दिवसीय चूरू महोत्सव के दूसरे दिन रविवार, 23 फरवरी को यूथ एवं स्टार्टअप विशेष चर्चा सत्र, प्रवासी सम्मान - गौरवश्री अवार्ड, राजीविका एवं महिला सशक्तीकरण चर्चा सत्र, किड्स प्रतियोगिता, हैकाथॉन, क्राफ्ट एवं फूड बाजार व विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।