चूरू: चलकोई और भेरूसर के बीच चलती कार में लगी आग, हादसे में झुलसे 3 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 23, 2025 चूरू के गांव चलकोई- भैरूसर के बीच रविवार को सड़क पर दौड़ती सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से कार में सवार एक ही परिवार के 3 लोग झुलस गए। कार में सवार एक युवती ने तो आग लगने के बाद चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार सवार लोगों ने बताया कि रास्ते से गुजर रही अन्य गाड़ियों को रोककर मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी मदद नही की।