चूरू: लोहिया महाविद्यालय छात्रावास की मरम्मत के लिए बजट आवंटित करवाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने पूर्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Churu, Churu | Feb 23, 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चूरू के कार्यकर्ताओ ने रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ से मिलकर राजकीय लोहिया महाविद्यालय छात्रावास चूरू कि मरमत को लेकर ज्ञापन सौपा, ज्ञापन मे लिखा कि राजकीय लोहिया महाविद्यालय छात्रावास चूरू, राजस्थान का सबसे बड़ा महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास है जिसमें 128 कक्ष, 1 सभागार स्थित है। छात्रावास विगत कई वर्षो से बंद है।