चूरू: पुलिस लाइन मैदान में चल रहे चूरू महोत्सव में चंग की थाप पर थिरके पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण
Churu, Churu | Feb 23, 2025 चूरू जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन मैदान में चल रहे तीन दिवसीय चूरू महोत्सव में रविवार को पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण ने चंग की थाप और धमाल पर नृत्य किया। इस दौरान कला मंच पर कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।