चूरू: जिला परिषद सभागार में जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत ने ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
Churu, Churu | Feb 23, 2025 चूरू के जिलापरिषद सभागार में जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए सावंत ने जिला परिषद सभागार में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर बैठक में अधिकारियों को समुचित दिशा- निर्देश दिए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा रविवार शाम 6:00 बजे करीब जारी प्रेस नोट के मुताबिक इस अवसर पर प्रभारी सचिव सावंत ने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के लिए अधिकारी समग्र प्रयास करें।