बल्देवगढ़: बैतूल विधायक को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बल्देवगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल को मध्य प्रदेश का निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बल्देवगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशवाजी की।साथ ही समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य बस स्टैंड पर पहुंचकर नारेबाजी की।और आतिशबाजी के साथ खुशी जताई।इस अवसर पर अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।